द लर्निग स्कूल में मनाई जन्माष्टमी
मोगा : द लर्निंग फील्ड-ए-ग्लोबल स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने जहां राधा और कृष्ण के स्वरूपों में सबको खूब लुभाया।
संवाद सहयोगी, मोगा : द लर्निंग फील्ड-ए-ग्लोबल स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने जहां राधा और कृष्ण के स्वरूपों में सबको खूब लुभाया। वहीं वेस्ट मैटीरियल से तैयार भगवान गणपति की मूर्तियों से बच्चों ने अपनी कलात्मक क्षमता से सबको हैरान कर दिया। इस मौके पर संबोधित करते हुए स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ तीज त्यौहारों व परंपराओं की भी जानकारी होनी चाहिए तभी उनकी प्रतिभा का चहुंमुखी विकास किया जा सकता है। समारोह के मौैके पर अध्यापिका हरप्रीत कौर के निर्देशन में कार्ड मे¨कग प्रतियोगिता में बच्चों ने जन्माष्टमी से संबंधित बड़े ही मनमोहक कार्ड तैयार किए। कार्डों में कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के साथ ही कृष्ण की लीलाओं को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया था। ¨प्रसिपल स्मृति भल्ला ने इस मौके पर जन्माष्टमी का इतिहास बताते हुए कहा कि ये त्यौहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के गीता के उपदेश अनादि काल से जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते आ रहे हैं। जन्माष्टमी भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। भगवान कृष्ण ने अपना अवतार सावन महीने की अष्टमी को मध्यरात्रि के समय में अत्याचारी कंस का वध करने के लिए लिया था। ये पूरा आयोजन अध्यापिका सोनम के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर स्कूल करमजीत ¨सह, चीफ एकेडमिक हैड मनमोहन, एकेडमिक हैड जेसविन, कॉआडीनेटर रीमा, प्रभजोत भी मौजूद थे।