श्री बाह्माण सभा ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
मोगा श्री ब्राह्माण सभा ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव योगीराज जी की कुटिया में श्रद्धापूर्वक मनाया। सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती पैटर्न सुरिदर शर्मा व अन्य सदस्यों ने भगवान परशुराम के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया।
संवाद सहयोगी, मोगा
श्री ब्राह्माण सभा ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव योगीराज जी की कुटिया में श्रद्धापूर्वक मनाया। सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती, पैटर्न सुरिदर शर्मा व अन्य सदस्यों ने भगवान परशुराम के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदीप भारती ने कहा कि कोरोना के कारण इस साल भी नियमों का पालन करते हुए बहुत ही छोटा प्रोग्राम रखा गया है। ब्राह्माण बंधुओं ने यह पावन दिवस घर में ही पूजा-अर्चना कर मनाया है।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भक्ति व शक्ति के प्रतीक हैं। इनका जन्म त्रेतायुग में रामायण काल में भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में हुआ। उन्हें चारो वेदों का स्मरण है। पौराणिक कथाओं के अनुसार उन्होंने 21 बार धरती से पापी व अत्याचारी राजाओं का सर्वनाश किया। उन्होंने मानव को अन्याय के खिलाफ संघर्ष तथा दीन-दुखियों की सेवा के लिए कर्म करने की शिक्षा दी। परशुराम ने नारी को पूजनीय मानते हुए नारी जागृति का भी अभियान भी चलाया था।
इस पावन अवसर पर सभी सदस्यों ने परशुराम चालीसा का पाठ व आरती की। सभी ने कोरोना महामारी से जल्द मुक्ति तथा सरबत के भले की कामना की। इसके बाद प्रसाद बांटा गया।
इस अवसर पर पैटर्न देवप्रिय त्यागी, योगी राज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा, सभा के उपाध्यक्ष विजय शर्मा, मंगत राम शर्मा, सचिव डिंपी शर्मा, जसप्रीत शर्मा, अशोक वत्स, लखविदर कौशिक, रवि पंडित, अंजलि शर्मा, मधु बाला, चंचल शर्मा आदि उपस्थित थे।
-----------------
परशुराम मंदिर नानक पुरा में किया पूजन
संवाद सहयोगी, मोगा
परशुराम मंदिर नानक पुरा में ब्राह्माण सभा ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। इस दौरान पंडित कश्मीरी लाल द्वारा विधिवत रूप से करवाए पूजन में सभा के सदस्यों ने भाग लिया और हवन किया।
इस दौरान हवन में घी सामग्री से आहुति डालकर महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मेयर नितिका भल्ला व सीनियर डिप्टी मेयर परवीन शर्मा ने भगवान परशुराम के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पंडित कश्मीरी लाल ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जीवनी पर विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि परशुराम को श्री हरि विष्णु का अवतार माना गया है। वह तेजस्वी, ओजस्वी एवं महाबली थे। उनका जन्म 6 उच्च ग्रहों में हुआ। प्रतापी एवं भक्त परशुराम ने सदा लोगों का उद्धार किया।
इस अवसर पर ब्राह्माण सभा के संजीव शर्मा व जोगिदर शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। इसलिए हमें आस्था के साथ सतर्कता को भी बनाए रखना है, ताकि हम अपना व दूसरों का बचाव कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वैक्सीनेशन लगाने की कड़ी चलाई है, वह हम सभी के फायदे के लिए है। हमें इसका लाभ लेते हुए वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।
इस अवसर पर अश्वनी कुमार, जोगिदर शर्मा, संजीव शर्मा, अनिलदीप शर्मा, कुलविदर शर्मा, जगदीश शर्मा, तजिदर शर्मा, केवल शर्मा, भारत भूषण शर्मा, शिव कुमार शर्मा, विक्की शर्मा, कर्नल शर्मा, विनोद शर्मा व प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।