शराब के साथ निगला जहर, मौत
मोगा गांव भागीके में रहने वाले एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने शराब के सेवन के साथ गलती से जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, मोगा
गांव भागीके में रहने वाले एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने शराब के सेवन के साथ गलती से जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह जानकारी थाना निहाल सिंह वाला में तैनात एएसआइ हरविदर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि 48 वर्षीय कर्मजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी भागीके शराब पीने का आदी था। उसने 22 जुलाई को शराब के नशे के साथ किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इसके बाद उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर उसे स्वजनों को सौंप दिया है।