सुहागिन ग्रुप ने मनाया करवाचौथ
सुहागिन ग्रुप द्वारा सुहागिनों का स्नेह पर करवाचौथ समागम कंचन गोयल व लवीना गर्ग के नेतृत्व में होटल नीलम नोवा में बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
संवाद सहयोगी, मोगा : सुहागिन ग्रुप द्वारा सुहागिनों का स्नेह पर करवाचौथ समागम कंचन गोयल व लवीना गर्ग के नेतृत्व में होटल नीलम नोवा में बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
इस दौरान महिलाओं के मनोरंजन के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत विकास पर आधारित समागम में प्रबंधन कंचन गोयल व लवीना गर्ग ने बताया कि सुहागिन ग्रुप महिलाओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को करवाचौथ के त्यौहार का बेसब्री से इंतजार होता है। उन्होंने कहा कि करवा चौथ पति पत्नी के बीच स्नेह की डोर को और मजबूत करता है। उन्होंने समागम दौरान उपस्थित महिलाओं का धन्यवाद किया। इस समागम दौरान महिलाओं के बीच करवा क्वीन का मुकाबला करवाया गया। इस दौरान तंबोला के दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने जीत हासिल कर आकर्षित इनाम हासिल किए। इसके अलावा खूबसूरत मेहंदी लगाने सौलह श्रृंगार करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने तंबोला, फन गेम, एक मिनट गेम व डांस करके अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। समागम के दौरान करवा क्वीन के अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कंचन गोयल व लवीना गर्ग ने कहा कि उनकी ओर से हर वर्ष करवाचौथ पर यह समागम करवाया जाता है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।