शुगर जांच कैंप आज
स्थानीय गीता भवन चौक में शुगर चेतना सोसायटी की ओर से विश्व शुगर दिवस पर माता सुदेश रानी की याद को समर्पित निशुल्क शुगर चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 04:57 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 04:57 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय गीता भवन चौक में शुगर चेतना सोसायटी की ओर से विश्व शुगर दिवस पर माता सुदेश रानी की याद को समर्पित निशुल्क शुगर चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष राजिदर छाबड़ा ने बताया कि 14 नवंबर को यह कैंप सुबह आठ बजे आरंभ होगा, जिसमें लाल पाथ लैब द्वारा मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जाएगे। उन्होंने बताया संस्था द्वारा हर महीने के तीसरे रविवार को रेलवे परिसर में लगने वाला कैंप 17 नवंबर को सुबह आठ बजे आरंभ होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें