सोशल वेलफेयर क्लब ने लगाया शुगर चेकअप कैंप
सोशल वेलफेयर क्लब द्वारा रेलवे ग्रीन पार्क में 15 व उच्च रक्तचाप ब्लड शुगर चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : सोशल वेलफेयर क्लब द्वारा रेलवे ग्रीन पार्क में 15 व उच्च रक्तचाप, ब्लड शुगर चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉ. करतार मोहन, कमल सेठी और उनकी टीम द्वारा 147 लोगों का चेकअप किया गया। कैंप का आरंभ पार्षद प्रेम चक्की वाला ने किया। इसके कैंप में सैर करने आए लोगों के अलावा निवासियों ने भी कैंप का फायदा उठाया। इस दौरान क्लब के प्रधान ओपी कुमार ने कहा कि हर रोज सुबह सैर करने से भी रक्तचाप और शुगर आदि कंट्रोल में रहते हैं और सेहत भी ठीक रहती है। इसलिए हमें हमेशा नियमित रूप से सैर और व्यायाम करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कैंप हर महीने विभिन्न पार्कों में लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत 16वां कैंप 10 नवंबर को संस्था द्वारा सुबह 6 बजे से 8 बजे तक बस्ती मोहन सिंह पार्क में लगाया जाएगा। इस अवसर पर कमल सेठी, पार्षद प्रेम चक्की वाला, सुरजीत सिंह, रशपाल सिंह, दौलत सिंह, विजय कुमार, कमलजित सिंह , झलमन दास, मोहित गोयल, विशाल कुमा, पंकज यादव, शमन बंसल, सुशील गर्ग, रजिदर सचदेवा, गुरमीत सिंह , पवन शर्मा के अलावा अन्य हाजिर थे।