मछली पालन के लिए दी जा रही सब्सिडी : सुखविदर सिंह
मोगा पंजाब सरकार द्वारा किसानों व कृषि कार्य से जुड़े हुए लोगों को खेती विभिन्नता अपनाने के लिए सहायक कार्यो के जरिये अतिरिक्त आमदनी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत सहायक धंधे मछली पालन के बारे में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह जानकारी सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी मछली पालन सुखविदर सिंह ने दी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
पंजाब सरकार द्वारा किसानों व कृषि कार्य से जुड़े हुए लोगों को खेती विभिन्नता अपनाने के लिए सहायक कार्यो के जरिये अतिरिक्त आमदनी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत सहायक धंधे मछली पालन के बारे में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह जानकारी सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी मछली पालन सुखविदर सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत तालाब बनाने के लिए अधिक से अधिक सात लाख रुपये प्रति हैक्टेयर या अधिक से अधिक इनपुट्स यूनिट कोर्स 15 लाख रुपये प्रति हैक्टेयर निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सामान्य लाभार्थी के लिए इसके तहत 40 प्रतिशत तथा एससी व एसटी महिलाओं के लिए यूनिट कोर्स में 60 प्रतिशत सब्सिडी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मछली पालन के सहायक धंधे को प्रफुल्लित करने के लिए अधिक से अधिक सब्सिडी का लाभ लें। उन्होने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मंजूर हुए फंड की उपलब्धता अनुसार लाभार्थियों के केस पहले आओ व पहले पाओ के आधार पर देखे जाएंगे।