बच्चों को उपहार बांट मनाई दिवाली
मोगा: आरकेएस सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने ¨प्रसिपल समेत दीपावली का त्यौहार सिविल अस्पताल व बस्ती में
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 04:32 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 06:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : आरकेएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने ¨प्रसिपल के साथ सिविल अस्पताल व बस्ती में जाकर दिवाली का त्योहार मनाया।
इस दौरान सिविल अस्पताल में मरीजों को फल व जूस भेंट कर उनके स्वस्थ होने की कामना की गई। स्कूल की पीछे वाली बस्ती में जाकर वहां पर बच्चों को फल, जूस, मिठाई, बिस्कुट, मोमबत्तियां आदि भेंट किए। सोमवार को विद्यार्थी अपने अध्यापकों सहित वृद्ध आश्रम चंदपुराना जाएंगे। प्रिंसपल रजनी अरोड़ा ने कहा कि हमें दीवाली पटाखें चलाकर नहीं, बल्कि उन लोगों के साथ मनानी चाहिए, जिन्हें हमारी जरूरत है, ताकि मन को खुशी मिल सकें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें