विश्व शांति दिवस पर करवाए भाषण मुकाबले करवाए
मोगा: लाला लाजपत राय मेमोरियल ग्रुप आफ कालजिज अजीतवाल (मोगा) में विश्व शान्ति दिवस मनाया संस्था के डायरैक्टर डा. चमन लाल सचदेवा ने विद्यार्थियों
संस, अजीतवाल (मोगा) : लाला लाजपत राय मैमोरियल ग्रुप ऑफ कालेजिज अजीतवाल (मोगा) में विश्व शांति दिवस मनाया गया।
इस दौरान संस्था के डायरेक्टर डॉ. चमन लाल सचदेवा ने कहा कि संसार में शांति कायम करना आज संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य है। अंतरराष्ट्रीय संघर्ष को रोकने के लिए और शांति और सांस्कृतिक विस्तार के लिए इस दिन की अहमियत का प्रचार करना बहुत जरूरी है। इस लिए पूरे संसार में 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा है।
¨प्रसिपल राज कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी भाषा, संस्कृति, पहनावे चाहे अलग -अलग हैं परन्तु मानवीय कल्याण का एक रास्ता है विश्व शान्ति। प्रोजेक्ट इंचार्ज सिमरनप्रीत कौर ने कहा जाति, रंग, धर्म के प्रति मन में भेदभाव रखने साथ मन में कड़वाहट आती है, जो कि हमें त्यागनी चाहिए। विद्यार्थियों ने भाषण मुकाबलों में विश्व शान्ति कायम रखने के लिए प्रभावी विचार प्रकट किए और उत्तम वक्तों को सम्मानित किया गया।