धान की फसल बेचने आए दामाद के साथ मारपीट, चार नामजद
थाना सिटी पुलिस ने दामाद के साथ मारपीट करने के आरोप में ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सिटी पुलिस ने दामाद के साथ मारपीट करने के आरोप में ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि गावं निधावाला निवासी गुरसेवक सिंह ने दी शिकायत में बताया कि जब वह 13 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे मोगा की नई दानामंडी में धान की फसल को बेचने गया हुआ था। उस दौरान उसके साथ गांव मलसिया के साला लखवीर सिह, गुरजंट सिंह ससुर, सर्बजीत कौर सास व जसप्रीत कौर साली ने मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपित मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी गुरजंट सिंह की लड़की सुखदीप कौर के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। उसका पत्नी के चल रहे विवाद के चलते मामला न्यायलय में विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।