भारतीय जीवन बीमा निगम यूनियन ने की नारेबाजी
भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल दौरान धरना लगाकर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संवाद सहयोगी, मोगा : भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल दौरान धरना लगाकर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान सचिव रतन चंद ने कहा कि बीमा निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार पब्लिक सैक्टर को कारपोरेट सैक्टर को सौंप रही है। देश का निर्यात दिनों दिन नीचे जा रहा है। शिक्षा, सेहत एवं आवाजाई जैसी बुनियादी सहूलियतें प्राइवेट क्षेत्र में दी जा रही है। इस मौके पर वेद प्रकाश, डॉ. जयराम कक्कड़, भूपेंद्र, बलदेव सिंह राजेयाना आदि ने भी संबोधित किया।