प्रभु की कृपा से ही अच्छे लोगों से संपर्क बनता है : गायत्री देवी
। यह प्रवचन गोपाल गोशाला में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी गायत्री देवी ने श्रद्धालुओं के समक्ष किए।
संवाद सहयोगी,मोगा
अगर मनुष्य अच्छे कर्म करता है तो भगवान की कृपा से ही उसका संपर्क भी अच्छे लोगों के साथ ही होता है। यह प्रवचन गोपाल गोशाला में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी गायत्री देवी ने श्रद्धालुओं के समक्ष किए।
उन्होंने कहा कि अगर हमारे जीवन में सेवा, सिमरन, जप, तप आ जाए तो हम परमात्मा की प्राप्ति कर सकते हैं। उन्होंने गोमाता के बारे में कहा कि गाय हमारे जीवन तथा खेतीबाड़ी का आधार है। इस करके हमारे धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि गोशाला में श्रीमद्भागवत कथा होने से इसका बहुत ज्यादा फल मिलता है। इस मौके पर कांता देवी गुप्ता, एनजीओ एसके बांसल, चमन लाल गोयल, परमेश्वरी बांसल, आशा गुप्ता, पवन अग्रवाल, बलराज बांसल, धर्मपाल गुप्ता, प्रोमिला मैनराय, वेद व्यास, रिकल गुप्ता, सुनीता, राज सिगला, दर्शन सिगला व श्रद्धालुगण उपस्थित थे।