निगम की अनदेखी का शिकार बना श्री राम पार्क
मोगा : मंडी रामगंज में स्थित श्रीराम पार्क के पास गत दिनों नगर निगम की ओर से हटवाए गए थे, जिस कारण पार्क की दीवार टूटन सहित पार्क को काफी नुकसान हुआ था, लेनिक नगर निगम ने पार्क की हालत सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया।
संवाद सहयोगी, मोगा : मंडी रामगंज में स्थित श्रीराम पार्क के पास गत दिनों नगर निगम की ओर से हटवाए गए थे, जिस कारण पार्क की दीवार टूटन सहित पार्क को काफी नुकसान हुआ था, लेनिक नगर निगम ने पार्क की हालत सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया।
गौर रहे कि जनवरी महीने में नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में कब्जे को हटाए गए थे। इसी दौरान मंडी रामगंज में बने श्री राम पार्क के आसपास के अवैध कब्जों को भी हटवाया गया था। ऐसे में श्री राम पार्क की बाहरी दीवार न होने के कारण वहां पर आज भी कुछ मलबा पड़ा हुआ है। इसके साथ ही पार्क में अब लावारिस पशुओं का बसेरा बनता जा रहा है।
स्माइल इंडिया एनजीओ के पदाधिकारी साहिल बांसल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा पार्क में रंग रोगन करवाया था। लेकिन गत दिनों नगर निगम द्वारा हटाए गए कब्जों के दौरान इस पार्क को भी बहुत नुकसान पहुंचा था। उन्होंने कहा कि अब इस पार्क की बाहरी दीवार न होने के कारण आज पार्क की मिट्टी बिखर रही है। इसके अलावा पार्क में लगे उपकरण खस्ता हाल होने को है। समाज सेवी सोनू ने बताया कि नगर निगम को न शहर के पार्कों की हालत को सुधारने के साथ साथ पार्कों में मालियों का प्रबंध करवाना चाहिए। पशुओं का अड्डा बना पार्क
सागर कुमार के अनुसार श्रीराम पार्क को स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर कुछ पैसा इक्ट्ठा करके सुदंर रूप दिया था। लेकिन पार्क की हालत आज खस्ता हो चुकी है। जिसका मुख्य कारण नगर निगम की अनदेखी है। क्योंकि गत दिनों निगम द्वारा हटाए कब्जों के साथ पार्क की दीवार बने खोखे उठाए गए थे। लेकिन नगर निगम ने पार्क की दीवार करने कीे कोशिश नही की। जिसके कारण पार्क में पशुओं का आ बैठते है जिसके कारण पार्क की घास व अन्य पौधे खराब हो रहे हैं। निगम कमिश्नर के ध्यान में लाएंगे मामला : बांसल
इस संबंध में सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल ने कहा कि उक्त मामला उनके ध्यान में आ चुका है। जिसको लेकर वह आगामी दिनों में निगम कमिश्नर से बात करके हल करवाएंगे।
------
राजू