Move to Jagran APP

भगवान वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

वाल्मीकि सभा म्यूनीसिपल इंप्लायज फेडरेशन व सफाई सेवक यूनियन नगर निगम मोगा की अगुवाई में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार शाम शहर में शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:08 AM (IST)
भगवान वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, मोगा : वाल्मीकि सभा, म्यूनीसिपल इंप्लायज फेडरेशन व सफाई सेवक यूनियन नगर निगम मोगा की अगुवाई में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार शाम शहर में शोभायात्रा निकाली गई।

loksabha election banner

सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा की गई। मंदिर के प्रांगण से आरंभ हुई शोभायात्रा कि अगुवाई अकाली नेता बरजिदर बराड़, पार्षद प्रेम चक्की वाले, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बांसल, मंजीत मान, डॉ.सीमांत गर्ग, इकबाल सिंह, तुषार गोयल, अग्रवाल सभा, बजरंग दल व अन्य संस्थाओं के सदस्य कर रहे थे। मंदिर से आरंभ हुई शोभायात्रा में भगावन वाल्मीकि जी का दरबार, सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा के जवाहर नगर, 9 न्यू टाउन, आर्य स्कूल रोड, पुरानी सिटी रोड, मेन बाजार , परताप रोड आदि स्थानों से होती हुई मंदिर में सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।

मोगा में शनिवार को निकाली भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा की समुदाय के लोग ने विशेष रंग की सुंदर पगड़ी पहनकर कर रहे थे। वही महिलाओं द्वारा वाल्मीकि भगवान की जय के जयकारों से गुणगान किया।जा रहा था। वाल्मीकि सभा मोगा के चेयरमैन अर्जुन कुमार व प्रधान सतपाल सतू ऊजीनवाल ने बताया कि 13 अक्तूबर को सभी मंदिरों पर चल रहे रामायण के पाठ को भोग जाले जाएंगे और लंगर भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर सेवक राम फौजी, जसवीर सिंह, सोम नाथ चोबड़ अशोक सफरी, नरेश बोहत के अलावा अन्य हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.