Move to Jagran APP

सेवक राम फौजी बने म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष

। म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन का चुनाव करने के लिए अहम बैठक यूनियन के सरपरस्त सतपाल अंजान व सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष सतपाल चांवरिया की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 03:40 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 03:40 PM (IST)
सेवक राम फौजी बने म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष
सेवक राम फौजी बने म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी,मोगा

loksabha election banner

नगर निगम कार्यालय में म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन का चुनाव करने के लिए अहम बैठक यूनियन के सरपरस्त सतपाल अंजान व सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष सतपाल चांवरिया की अगुआई में हुई। इस बैठक

में सफाई सेवक यूनियन, सीवरेज कर्मचारी यूनियन, आफिसर इंप्लाइज यूनियन, फायर बिग्रेड यूनियन, वाटर सप्लाई यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए।

सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव पेश किए। इस दौरान सेवक राम फौजी को म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन नगर निगम मोगा का अध्यक्ष तथा रवि सारवान को सर्वसम्मति से महासचिव से चुना गया। जिसको बैठक में हाजिर हुए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मंजूर किया गया। म्यूनिसिपल

इंप्लाइज फेडरेशन की नई कैबिनेट चुनने का अधिकार भी अध्यक्ष को दिया गया। इस मौके पर कैबिनेट का चयन करते सर्बजीत सिंह मान को सरपरस्त, सतपाल चांवरिया को सरपरस्त, सतपाल अंजान को चेयरमैन, सिकदर गुल्लू को कैशियर,

सुरजीत सिंह आहलूवालिया को सीनियर उपाध्यक्ष, लाल चंद डुलगच को सीनियर उपाध्यक्ष, जगजीत सिंह प्रेस सचिव, मंगत राम को प्वाइंट सचिव बनाया गया। इस मौके पर वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष सिकदर डुलगच, अशोक सफरी चेयरमैन, सफाई सेवक यूनियन के चेयरमैन आशा डुलगच, अध्यक्ष सतपाल चांवरिया, महासचिव सुखपाल सौदा, सिकंदर गुल्लू सरपरस्त सफाई सेवक यूनियन, राहुल उजीनवाल सीनियर

उपाध्यक्ष, सीवरेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सतपाल अंजान, हासचिव मंगत राम, आफिसर इंप्लाइज यूनियन के रवि चांवरिया महासचिव, सुनील कुमार कैशियर, हितेश कुमार सीनियर नेता, ललित कुमार वाइस अध्यक्ष, वाटर सप्लाई यूनियन के महासचिव अमरीक सिंह, संदीप कुमार, फायर बिग्रेड यूनियन के नवनीत कुमार,

पवनदीप सिंह, अजय सारवान, विकास, राजकुमार राजू आदि कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर यूनियन के सभी सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.