अवैध खनन पर सात गिरफ्तार
जिला पुलिस ने अवैध खनन करने पर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक मौके से फरार हो गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 03:36 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 03:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : जिला पुलिस ने अवैध खनन करने पर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने
फतेहगढ़ कोरोटाना निवासी संदीप सिंह, सोनूं सिंह, कुलविंदर सिंह (सदर जगरावां), निवासी दद्दाहूर (सदर रायकोट), सरबजीत सिंह, मस्जिद रोड रायकोट , दविंदर सिंह व हरदेव सिंह उर्फ बहरा को गिरफ्तार किया है। मस्तेवाला निवासी सुखविंदर सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें