फैक्ट्री के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी
थाना सिटी वन पुलिस ने नेस्ले फैक्ट्री के पास खड़ी मोपड स्कूटी चुराने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 03:45 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 03:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सिटी वन पुलिस ने नेस्ले फैक्ट्री के पास खड़ी मोपड स्कूटी चुराने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी वन के हवलदार हरमेश लाल ने बताया कि शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार पुत्र लालचंद निवासी दशमेश नगर मोगा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सात फरवरी को सुबह करीब 11 बजे उसने अपनी मोपड स्कूटी पीबी 29 एक्स 3481 नेस्ले फैक्ट्री के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें