पंजाब के मोगा में लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय हादसा, गोली लगने से सरपंच की मौत
मोगा के घोलिया खुर्द गांव में सरपंच अमरजीत सिंह भुट्टो की लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते समय गोली लगने से मौत ...और पढ़ें
-1794054940909_m.webp)
लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय हादसा। सांकेतिक फोटो
HighLights
सरपंच अमरजीत सिंह भुट्टो की गोली लगने से मौत।
लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते समय हुआ यह हादसा।
घोलिया खुर्द गांव में शोक की लहर, लोग स्तब्ध।
संवाद सहयोगी, मोगा। जिले के गांव घोलिया खुर्द में एक हादसे में गांव के सरपंच अमरजीत सिंह भुट्टो की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रिवाल्वर से गोली चल गई, जो उन्हें जा लगी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए। हालांकि, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
स्वजन उन्हें बचाने के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सरपंच अमरजीत सिंह भुट्टो की अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, पूरे गांव घोलिया खुर्द में शोक की लहर दौड़ गई। सरपंच की असामयिक मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं और आसपास के गांवों में भी शोक का माहौल बना हुआ है।