मिस व मिसेज मोगा मेगा शो की रजिस्ट्रेशन शुरू
मोगा तभी स्मार्ट और स्वच्छ बनेगा जब लोगों की सोच स्मार्ट हो। इसी संकल्प और उद्देश्य के साथ दैनिक जागरण के तत्वावधान में माय सिटी माय लव थीम पर मिस व मिसेज मोगा फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है
जागरण संवाददाता, मोगा : मोगा तभी स्मार्ट और स्वच्छ बनेगा जब लोगों की सोच स्मार्ट हो। इसी संकल्प और उद्देश्य के साथ दैनिक जागरण के तत्वावधान में माय सिटी माय लव थीम पर मिस व मिसेज मोगा फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसका ग्रांड फिनाले तीन नवंबर को होगा।
फैशन शो के विभिन्न राउंड में अपने शहर को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने का संदेश दिया जाएगा। इसमें शहर के कई फैशन डिजाइनर सामाजिक सरोकार से जुड़े संदेश देने वाली डिजाइनें तैयार कर रहे हैं।
सोशल कॉज की टीम के साथ होने वाले इस मेगा शो की कोरियोग्राफी संजीव जिम्मी एवं मालविका सूद करेंगी, जबकि माय सिटी माय लव थीम का कंसेप्ट मानवी सप्रा का होगा। इस पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं समाजसेवी नवीन सिगला संभालेंगे।
मेगा शो की विस्तार से जानकारी देते हुए हैं मालविका सूद एवं मानवी सप्रा ने बताया कि शो में भाग लेने के लिए ऑडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। मिस एवं मिसेज मोगा के रूप में दो ग्रुपों में होने वाले दो पीढि़यों के महा मुकाबले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। कोई भी महिला एवं युवती अपने फुल साइज फोटो एक फेस फोटो के साथ संक्षिप्त परिचय मोबाइल नंबर 7087570105 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं, या फिर मानवी सप्रा से मोबाइल फोन 7018567184 से संपर्क कर सकती हैं।