रंजिशन की मारपीट, चार नामजद
गांव किशनगढ़ में घर आगे ले जाते निकासी के पानी को ले कर हुए झगड़े दौरान व्यक्ति को मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव किशनगढ़ में घर आगे ले जाते निकासी के पानी को ले कर हुए झगड़े दौरान व्यक्ति को मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना निहालसिंह वाला के सहायक थानेदार राम लुभाया ने बताया कि निर्मल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव किशनगढ़ ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि रेशम सिंह, बूटा सिंह, दर्शन सिंह और मक्खन सिंह निवासी गांव किशनगढ़ ने एकजुट होकर उसकी मारपीट करके उसे घायल करके उक्त लोग मौका से फरार हो गए। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वजह रंजिश उसने अपना नया मकान बनाया है और उस के घर का पानी सड़क पर आ जाता है, जिसको लेकर उक्त व्यक्तियों का उस के साथ झगड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।