राजोआना को उम्रकैद जनता से धोखा : राम बचन
शिवसेना हिदुस्तान की एक विशेष बैठक वीरवार को पंजाब उप प्रधान राम बचन राय की अगुवाई मे हुई।
संवाद सहयोगी, मोगा : शिवसेना हिदुस्तान की एक विशेष बैठक वीरवार को पंजाब उप प्रधान राम बचन राय की अगुवाई मे हुई।
इस दौरान राम बचन राय ने कहा कि राजोआना की फांसी को उम्र कैद करना पंजाब की जनता के साथ केंद्र सरकार की ओर से धोखा है। पंजाब में भी सिख वोटरों को लुभाने के लिए आतंकवादियों की फांसी को उम्र कैद में तब्दील कर रही है। इससे पहले भी केंद्र के गृह मंत्रालय ने आंतकवाद की सूची में ब्लैक लिस्ट हुए आंतकी जो विदेशों में रह रहे हैं उनको क्लीन चिट देकर हिदुस्तान में आने के लिए कह दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भाजपा के नेता भी केंद्र सरकार से कोई बात नहीं करते जबकि आंतकवाद के समय संघ की शाखाओं पर भी हमले हुए थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिवसेना हिदुस्तान का एक डेलिगेशन पंजाब के डीजीपी और केंद्र के गृह मंत्रालय से बातचीत करने के लिए समय मांगेगा अगर फिर भी डेलिगेशन को मिलने का समय नहीं दिया गया तो अगली रणनीति तैयार की जाएगी । इस मौके पर पंजाब सचिव मनदीप शर्मा के अलावा अन्य हाजिर थे।