गुरसेवक बने रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष
मोगा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन फिरोजपुर मंडल के चुनाव संबंधी इजलास हुआ।
संवाद सहयोगी, मोगा : पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन फिरोजपुर मंडल के चुनाव संबंधी इजलास हुआ।
इस इजलास में पिछली कार्यकारिणी को भंग करके नए चुनाव कराने के अधिकार जसपाल बराड़ तहसीलदार, पवन कुमार तहसीलदार, विजय बहल नायब तहसीलदार को दिए गए। समूह उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से गुरसेवक सिंह भुल्लर को अध्यक्ष, मनिदर सिंह को महासचिव चुना गया। इसके अलावा पवन कुमार तहसीलदार सरप्रस्त, विजय बहल प्रदेश मेंबर, आर के जैन सीनियर उपाध्यक्ष, चरणजीत कौर सीनियर उपाध्यक्ष, गुरमीत सिंह सीनियर उपाध्यक्ष, बलदेव सिंह कैशियर श्याम , लाल उपाध्यक्ष, विक्रम गुंबर उपाध्यक्ष, अविनाश कुमार उपाध्यक्ष, जितेंद्र पाल सिंह प्रेस सचि,व यादविदर सिंह एडिटर चुने गए। इस अवसर पर चुने गए अध्यक्ष गुरसेवक सिंह भुल्लर ने कहा कि फिरोजपुर मंडल, फिरोजपुर के समूह अफसरों के हितों की रक्षा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। इसके अलावा पंजाब स्तर पर थे जत्थेबंदी रेवेन्यू अफसरों के हितों के लिए आवाज बुलंद करेगी, जैसे कि सब रजिस्ट्रार की आसमियां खत्म कर आएगी, फिरोजपुर मंडल एवं फिरोजपुर एसोसिएशन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप