वार्डबंदी से लोग होंगे परेशान : सोनू अरोड़ा
मोगा साई बाबा लंगर सेवा सोसायटी की एक विशेष बैठक सोमवार सुबह जिला कचहरी प्रांगण में प्रधान सोनू अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान शहर की हुई नई वार्डबंदी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यह जानकारी प्रधान सोनू अरोड़ा ने दी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
साई बाबा लंगर सेवा सोसायटी की एक विशेष बैठक सोमवार सुबह जिला कचहरी प्रांगण में प्रधान सोनू अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान शहर की हुई नई वार्डबंदी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यह जानकारी प्रधान सोनू अरोड़ा ने दी है।
उन्होंने बताया कि नई वार्डबंदी कर राजनीतिज्ञों ने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए शहरवासियों को बलि का बकरा बनाया है। निगम की नई वार्डबंदी से लोग बहुत ज्यादा परेशान होंगे। आठ-दस साल पहले भी जब नगर कौंसिल के बाद नगर निगम बना था, तब वार्ड बंदी हुई थी। इसके बाद लोगों ने अपने जरूरी कागजात पर घरों के पते ठीक करवाए थे। ज्यादातर लोगों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट कापी, बैंक कापी, गैस कनेक्शन कापी, स्कूल सर्टिफिकेट पर अभी तक वही पुराने पते हैं। किसी भी जरूरी कागजात पर पता बदलवाने के लिए सुविधा सेंटर में जाकर लंबी-लंबी लाइनों का सामना करना पड़ता है।
वहीं जो लोग कुछ वादों के साथ उम्मीदवार के रूप में पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ रहे थे और अब दोबारा चुनाव लड़ने के लिए अपने वार्ड तक सीमित थे, वे भी नई वार्डबंदी के कारण परेशान हैं। इस मौके पर कमल कुमार, सुनील खन्ना, आशु व जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे।