वेतन विसंगतियों को दूर करवाने के लिए पटिवारियों ने दिया धरना
मोगा के डीसी कार्यलय के सामने शुक्रवार को रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब बॉडी के आह्वान पर दी रेवेन्यू पटवार यूनियन मोगा की ओर से जिला प्रधान रवि कुमार के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।
संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के डीसी कार्यलय के सामने शुक्रवार को रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब बॉडी के आह्वान पर दी रेवेन्यू पटवार यूनियन मोगा की ओर से जिला प्रधान रवि कुमार के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी की। धरने में जतिंदरपाल सिंह नारंग जिला प्रधान कानूनगो एसोसिएशन मोगा और हरी कृष्ण कानूनगो उप प्रधान पंजाब के नेतृत्व में जिले के समूह कानूनगो ने पटवारियों के धरने में भाग लिया।
धरने को संबोधन करते नेताओं ने कहा कि सरकार पटवारियों की जायज मांगों मान कर लागू नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान न दिया तो वह अगले संघर्ष की रूप रेखा बनाएंगे। संघर्ष को तेज किया जाएगा।
इस रोष धरने में पटवारी इंदरीत सिंह, बलजीत सिंह बेदी, हरबंस सिंह बराड़, अमनदीप सिंह चाहल, चमकौर सिंह डाला, निर्मल सिंह, गुरमेल सिंह गोदारा,जगसीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह दौलतुपरा, नायब सिंह , रेशम सिंह, बलवीर सिंह, शमशेर सिंह, गुरदेव सिंह, मक्खन सिंह, निरवैर सिंह, अमनदीप कौर संधू, प्रभजोत कौर, वन्दना, रजनी, काननगो तिंदरपाल सिंह नारंग, हरी कृष्ण के अलावा बड़ी संख्या में पटवारी और कानूनगो उपस्थित थे।
पटवारियों की मांगे
पटवारियों के वेतन विसंगती को दूर की जाए।
- सात पटवारियों के पीछे एक कानूनगो लगाया जाए।
- कंप्यूटर पटवारियों के हवाले किए जाए, जिससे काम में तेजी आ सके।
= पटवारियों की भर्ती की जाए।
- एक जनवरी 2014 के बाद हुए पटवारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए।
= पुलिस मामलों में पटवारियों खिलाफ कोई कार्यवाही विभागीय पड़ताल न की जाए।
- लड़कियों के लिए अलग होस्टल तैयार किया जाए।
- सर्विस में इजाफा बंद किया जाए।