नवरात्र के उपलक्ष्य में माता की चौकी लगाई
नवरात्र के उपलक्ष्य में न्यू गीता कालोनी में विशेष चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान माता मनसा देवी धाम से लाई गई पवित्र जोत को दरबार में सुशोभित किया गया। इस दौरान पूजा शर्मा की तरफ से महामाई के दरबार में हाजिरी लगाई गई।
संवाद सहयोगी, मोगा : नवरात्र के उपलक्ष्य में न्यू गीता कालोनी में विशेष चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान माता मनसा देवी धाम से लाई गई पवित्र जोत को दरबार में सुशोभित किया गया। इस दौरान पूजा शर्मा की तरफ से महामाई के दरबार में हाजिरी लगाई गई।
महिला संकीर्तन मंडल की तरफ से पूजा शर्मा ने अज नहीं नचना ते फिर कदो नचना, अज मेनू नच लेन दे, मेला मैया दा आंदा ए हर साल.. आदि गाते हुए खूब भक्ति रस बिखेरा। महिलाओं ने नाचते हुए फूलों की वर्षा करते हुए दरबार में हाजिरी लगवाई। नानक चोपड़ा ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में माता मनसा देवी से मोगा पहुंची जोत की खुशी के मौके पर महामाई की चौकी का आयोजन किया गया।
भाजपा के शहरी मंडल महामंत्री एव युवा खत्री सभा पंजाब कोषाध्यक्ष नानक चोपड़ा एव महिला खत्री सभा की जिलाध्यक्ष एव भाजपा की जिला मंत्री नीतू चोपड़ा की तरफ से महामाई के दरबार मे पूजा की गई। इस दौरान पूजा शर्मा, राज श्री शर्मा, नीतू चोपड़ा, सोनल मनचंदा, प्रियंका, समिता, सोनिका बेदी, मीनाक्षी कौड़ा, एडवोकेट नेहा, पूजा अरोड़ा, सुमित पुजाना, रिकू कौड़ा, रोबिन मनचंदा, सत्ती चावला, प्रोमिला मैनराय के अलावा अन्य उपस्थित थे।