Move to Jagran APP

यूथ कांग्रेस के चुनाव से संगठन बाहर, विधायकों ने संभाला मोर्चा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आई के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जिस यूथ कांग्रेस को लेकर सबसे ज्यादा एग्रेसिव दिखे और उसी के बल पर पूरे देश में उन्होंने संगठन में लोकतंत्र की जड़ों की मजबूती का ताना-बाना बुना था। वही ढांचा जिला मोगा में महज औपचारिकता बनकर रह है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 10:18 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:14 AM (IST)
यूथ कांग्रेस के चुनाव से संगठन बाहर, विधायकों ने संभाला मोर्चा

सत्येन ओझा, मोगा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आई के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जिस यूथ कांग्रेस को लेकर सबसे ज्यादा एग्रेसिव दिखे और उसी के बल पर पूरे देश में उन्होंने संगठन में लोकतंत्र की जड़ों की मजबूती का ताना-बाना बुना था। वही ढांचा जिला मोगा में महज औपचारिकता बनकर रह है।

loksabha election banner

पार्टी की सबसे मजबूत और एग्रेसिव इकाई समझी जाने वाली यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर पार्टी संगठन गंभीर नहीं दिख रहा है। अभी तक जो हालात बने हैं उससे लग रहा है कि संगठन के बजाय विधायक ही अपने समर्थकों को चुनाव में उतारकर अपनी जड़ों को जमा रहे हैं। संगठन के स्तर पर उदासीनता का माहौल है।

कांग्रेस की सबसे पुरानी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाली एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर मालती थापर का कहना है कि यूथ कांग्रेस के इलेक्शन तो हो रहे हैं इसकी जानकारी है लेकिन कौन प्रत्याशी हैं या कौन ऑब्जर्वर है? इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।

मोगा शहर से विधायक डॉक्टर हरजोत कमल का कहना है जिला यूथ कांग्रेस के लिए अभी तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में आए हैं, जिसमें मोगा शहर से नवजोत टूर हैं वे एनएसयूआइ के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि निहाल सिंह वाला से एक गांव के सरपंच जोशी चुनाव मैदान में हैं। तीसरे प्रत्याशी बाघापुराना से हैं जिनका नाम उन्हें नहीं पता है। उधर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मोगा जिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव छह दिसंबर को नहीं बल्कि पांच दिसंबर को हो रहे हैं। बाघापुराना से यूथ कांग्रेस में सचिव रह चुके मनवीर सिंह बराड़ चुनाव मैदान में हैं, जबकि निहाल सिंह वाला क्षेत्र से हिम्मतपुरा गांव की सरपंच ममता देवी के पति पप्पू जोशी चुनाव मैदान में हैं। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के इन दोनों प्रत्याशियों का समर्थन बाघापुराना के विधायक दर्शन बराड़ कर रहे हैं। मोगा से नवजोत सिंह तूर को मोगा के विधायक डॉ. हरजोत कमल का साथ मिल रहा है। धर्मकोट से कांग्रेस की नेता बीवी जगदर्शन कौर के बेटे परमिदर सिंह उर्फ डिपल चुनाव मैदान में हैं। धर्मकोट के विधायक सुरजीत सिंह काका लोहगढ़ का समर्थन उन्हें नहीं मिल पा रहा है। इसके पीछे विधानसभा चुनाव के दौरान बीवी जगदर्शन कौर और विधायक सुखजीत सिंह के बीच पैदा हुए मतभेद बताए जा रहे हैं। उस समय विधायक का कहना था कि बीवी उनके खिलाफ चुनाव में काम कर रही थीं। यही वजह है यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जब उनका बेटा चुनाव मैदान में है तो विधायक उनके समर्थन में नहीं है।

बाक्स

छह को होंगे चुनाव, प्रत्याशियों की नहीं जानकारी : जिलाध्यक्ष

पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महेश इंदरसिंह निहाल सिंह वाला का कहना है चुनाव छह दिसंबर को होने हैं उन्हें सिर्फ इतना पता है। कौन चुनाव आब्जर्वर है? कौन-कौन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं? इसकी न तो अभी तक उन्हें कोई जानकारी है न ही चुनाव को लेकर कोई उनसे मिला। महेशइंदर सिंह निहाल सिंह वाला का कहना है कि यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए पार्टी स्तर से ही ऑब्जर्वर आते हैं। वही चुनाव कराते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.