Move to Jagran APP

पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुलाटी की भाजपा को अलविदा

मोगा जिला भाजपा में पार्टी कार्यकर्ता निराशा के माहौल से उबर नहीं पा रहे हैं। तीन बड़े पदाधिकारियों के अलविदा कहने के बाद अब पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुलाटी ने भी भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने खुद को शिअद की तराजू के हवाले किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 04:52 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 04:52 PM (IST)
पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुलाटी की भाजपा को अलविदा
पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुलाटी की भाजपा को अलविदा

संवाद सूत्र, मोगा

loksabha election banner

जिला भाजपा में पार्टी कार्यकर्ता निराशा के माहौल से उबर नहीं पा रहे हैं। तीन बड़े पदाधिकारियों के अलविदा कहने के बाद अब पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुलाटी ने भी भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने खुद को शिअद की तराजू के हवाले किया है। बता दें कि भाजपा-शिअद गठबंधन टूटने के बाद नगर निगम चुनावों को लेकर शहर में सक्रियता बढ़ी है।

शिअद में शामिल होने पर पार्टी के हलका इंचार्ज बरजिदर सिंह बराड़ मक्खन, निवर्तमान मेयर अक्षित जैन ने रमेश गुलाटी को सिरोपा देकर सम्मानित किया। साथ ही भरोसा दिया कि शिअद में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

रमेश गुलाटी ने कहा कि भाजपा में उन्होंने काफी कुछ किया है और आगे भी करते रहना चाहते थे। मगर, इस समय पार्टी में कुछ भी करने का माहौल नहीं है, इससे निराश होकर उन्होंने शिअद का दामन थामा है।

इस मौके पर पूर्व पार्षद भूषण गर्ग, समीर जैन, राजिदर जैन, दर्शन सिगला, अमरजीत मटवानी, दीपक नंदा, डा. अरूण गुप्ता, डा. जोनी सदीक, रिषव गर्ग, अकित गर्ग आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.