पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने वाला नामजद
सिटी पुलिस ने पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 03:51 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 03:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : सिटी पुलिस ने पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हवलदार सिंह निर्मल सिंह ने बताया कि सुभाष नगर निवासी विवाहिता कन्नु गर्ग पुत्री पुरूषोत्तम लाल ने बताया कि उसकी शादी मोहाली निवासी शकुन गर्ग के साथ 2015 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद उसका पति उसे दहेज के लिए तंग करने लगा तथा जब उसने विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें