नंदिनी व पुखराज बने जिला शतरंज चैंपियन
मोगा 21वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता अंडर-19 गर्ल्स में नंदिनी व ब्वायज वर्ग में डीएन स्कूल के पुखराज जिला चैंपियन बने। विजेताओं को समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल की प्रिसिपल विजया जेबा कुमार डॉ. इकबाल सिंह राजन अग्रवाल ने ट्रॉफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, मोगा : 21वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता अंडर-19 गर्ल्स में नंदिनी व ब्वायज वर्ग में डीएन स्कूल के पुखराज जिला चैंपियन बने। विजेताओं को समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल की प्रिसिपल विजया जेबा कुमार, डॉ. इकबाल सिंह, राजन अग्रवाल ने ट्रॉफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
सेक्रेड हार्ट स्कूल में दो दिन चली जिला शतरंज प्रतियोगिया के छह विभिन्न वर्गों में जिलेभर से 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने शतरंज में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में नंदिनी को पहला, दूसरा स्थान नीलम को, तीसरा स्थान सिमरन को मिला। ब्वायज में पुखराज को पहला, भारत को दूसरा, रिषभ को तीसरा स्थान मिला। अंडर-16 ब्वायज वर्ग में पहला स्थान सेक्रेड हार्ट स्कूल के पंशुल, दूसरा इसी स्कूल के पार्थ को, तीसरा स्थान डीएन स्कूल के पार्थ को मिला। अंडर-13 ब्वायज में पहला स्थान सेक्रेट हार्ट के कृष को, दूसरा स्थान डीएन के अभिनव प्रताप को, तीसरा स्थान गीता भवन स्कूल की रिदम को मिला। अंडर-11 ब्वाजय में पहला स्थान डीएन स्कूल के गुरनूर को, दूसरा स्थान सेक्रेड हार्ट स्कूल के पियूष को, तीसरा स्थान हरसाहिब सिंह को मिला।
जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विनोद शर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अश्वनी गुप्ता, चेतन बंसल, बल बहादुर सिंह, गुनदीप सिंह, हरसिमनरन जोत सिंह, सुखजीत सिंह आदि मौजूद थे।