Move to Jagran APP

सौतेली मां के खिलाफ बच्चे की हत्या का केस दर्ज

। आखिरकार सौतेली मां के खिलाफ थाना समालसर पुलिस ने साढ़े तीन साल के बेटे की हत्या के आरोप में केस दर्ज कर ही लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 10:55 PM (IST)
सौतेली मां के खिलाफ बच्चे की हत्या का केस दर्ज
सौतेली मां के खिलाफ बच्चे की हत्या का केस दर्ज

संवाद सहयोगी,मोगा

loksabha election banner

आखिरकार सौतेली मां के खिलाफ थाना समालसर पुलिस ने साढ़े तीन साल के बेटे की हत्या के आरोप में केस दर्ज कर ही लिया। सौतेली मां पर आरोप है कि पुश्तैनी जायदाद का हिस्सा कहीं सौतेले बेटे के हिस्से में न चला जाए, यही वजह थी कि वह सौतेले बेटे को बेरहमी पीटती थी।

17 जून को भी उसने मासूम को काफी पीटा था, हालत खराब होने पर परिवार के लोग बच्चे को अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई थी, तीन चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। परिवार के सदस्यों के आक्रोश के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। शव के पोस्टमार्टम के दौरान भी स्वजनों ने काफी हंगामा किया था।

क्या है मामला

थाना समालसर में तैनात प्रभारी थानेदार इकबाल सिंह ने बताया कि 62 वर्षीय रेशम सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी गांव लंडे ने शिकायत दर्ज करवाई है कि लंबे समय पहले उसने अपने बेटे की मौत हो जाने के बाद अपनी बेटी का बेटा गोद ले लिया था, जिसका नाम सुखदेव सिंह रखा था। वर्ष 2016 में सुखदेव सिंह की शादी अमनदीप कौर पुत्री अमरजीत सिंह निवासी हजारा सिंह वाली गली मोगा के साथ हुई थी। बाद में सुखदेव सिंह के घर एक बेटा पैदा हुआ जिसका नाम अभिजोत सिंह रखा गया। शिकायतकर्ता कहना है कि दो वर्ष के बाद सुखदेव सिंह की पत्नी अमनदीप कौर की मौत हो गई,जिसके बाद उसके पोते अभिजोत सिंह को उसके नाना ने अपने पास रख लिया था। उसका बेटा सुखदेव सिंह उससे अलग होकर रहने लगा, जिसने करीब एक वर्ष पहले अमरजीत कौर पुत्री केवल सिंह निवासी सेखां कलां के साथ शादी कर ली। वह अब गर्भवती है, करीब डेढ़ महीने से उसका पोता अभिजोत सिंह उसके बेटे सुखदेव सिंह के पास रह रहा था। ऐसे में सुखदेव सिंह की पत्नी अमरजीत कौर अभिजोत सिंह के कारण घर में लड़ाई झगड़ा करते हुए उसके पोते से मारपीट करती थी।

17 जून को पड़ोस में रहने वाली महिला प्रीतो पत्नी सिकंदर सिंह निवासी लंडे ने उसे बताया कि अभिजोत की हालत बहुत खराब है, जब वह अपने लड़के सुखदेव सिंह के घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके पोते अभिजोत सिंह की मौत हो चुकी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस घर में सुखदेव सिंह परिवार के साथ रहता आ रहा है। जमीन उसके नाम है ,जिसे वह अपने पोते अभिजोत सिंह के नाम करवाना चाहता था। इसी वजह से उसकी दूसरी पुत्रवधू अमरजीत कौर उसके पोते अभिजोत से मारपीट करती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अमरजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह निवासी लंडे के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.