481 किलो भांग के साथ तीन गिरफ्तार
मोगा किशनपुरा कलां की पुलिस की ओर से गश्त के दौरान चार क्विंटल 81 किलोग्राम भांग के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:52 PM (IST)
जेएनएन, मोगा : किशनपुरा कलां की पुलिस की ओर से गश्त के दौरान चार क्विंटल 81 किलोग्राम भांग के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस चौकी किशनपुरा कलां के इंचार्ज एएसआइ जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बस्ती फतेहपुर किशनपुरा कलां से 481 किलो भांग के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान निशान सिंह वासी बस्ती नानकपुरा किशनपुरा कलां, जगसीर सिंह वासी गांव राजेआना, गुरनाम सिंह वासी गांव राजेआना के तौर पर हुई है। आरोपितों के खिलाफ थाना धर्मकोट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें