स्वर्ण व रजत पदक जीतने पर छात्रा का किया सम्मान
मोगा : स्थानीय भारत माता मंदिर में शनिवार को विश्व ¨हदू परिषद बजरंग दल व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा एशियन स्कूल रोइंग खेलों में तीन
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय भारत माता मंदिर में शनिवार को विश्व ¨हदू परिषद बजरंग दल व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा एशियन स्कूल रोइंग खेलों में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतने पर हरीश ठाकुर की बेटी सिमरन कौर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राजपाल ठाकुर ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। जिस प्रकार मोगा शहर से सिमरन कौर ने रोइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए अपने माता पिता, शहर निवासियों, देश और समाज का नाम रोशन किया है वह अन्य लड़कों और लड़कियों के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोत बन गई है सिर्फ 11 साल की छोटी सी आयु में एशियन खेलों में यह उपलब्धि प्राप्त करना हम सबके लिए गर्व की बात है। मनोज ¨जदल हर्ष गोयल ने कहा कि देश धर्म और समाज के लिए सभी मातृ शक्ति और लड़कियों को आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृष्ण तायल, गौरव कपूर और राजेंद्र ¨सह हर्ष कुमार ने सिमरन कौर को सिरोपा और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके अमित कुमार टक्कर, हर्ष बंसल, मनोज ¨जदल, राजवीर, राजकुमार, प्रभजोत ठाकुर आदि उपस्थित थे।