छूट के अंतिम दिन प्रॉपर्टी टैक्स से निगम ने कमाए 4.80 लाख
मोगा : पंजाब सरकार के आदेशों तहत 10 प्रतिशत की छूट पर बकाया प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के अंतिम दिन रविवार को करीब पांच लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स निगम द्वारा जमा किया गया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने शहर से कुल साढे तीन करोड़ प्रापर्टी टैक्स लेना था, जिसमें से अभी तक 1.77 करोड़ रुपये की रिक्वरी निगम द्वारा की जा चुकी है। नोटिस जारी करने समेत छूट का लालच देकर निगम अभी तक महज 40 फीसद ही प्रापर्टी टैक्स की रिकवरी कर पाया है। यहां निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि सरकार के आदेशों अनुसार 30 सितंबर तक दस फीसद की छूट पर प्रापर्टी टैक्स जमा किया गया है, वहीं 31 मार्च 2019 तक बिना जुर्माने व छूट के पूरा प्रापर्टी टैक्स जमा किया जाएगा। 31 मार्च 2019 के बाद नगर निगम सरकार के आदेशों पर प्रापर्टी टैक्स का बकाया न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। रविवार को छूट के अंतिम दिन नगर निगम की प्रापर्टी टैक्स शाखा में कुल 4 लाख
संवाद सहयोगी, मोगा : पंजाब सरकार के आदेशों पर 10 प्रतिशत की छूट पर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के अंतिम दिन रविवार को करीब पांच लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स निगम द्वारा जमा किया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम ने शहर से कुल साढे तीन करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स लेना था, जिसमें से अभी तक 1.77 करोड़ रुपये की रिकवरी निगम द्वारा की जा चुकी है। नोटिस जारी करने समेत छूट का लालच देकर निगम अभी तक महज 40 फीसद ही प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी कर पाया है। यहां निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि सरकार के आदेशों अनुसार 30 सितंबर तक दस फीसद की छूट पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया गया है, वहीं 31 मार्च 2019 तक बिना जुर्माने व छूट के पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया जाएगा। 31 मार्च 2019 के बाद नगर निगम सरकार के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। रविवार को छूट के अंतिम दिन नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में कुल 4 लाख 80 हजार रुपये प्रापर्टी टैक्स जमा हुआ है। दो दिन में हुई 17 लाख की रिकवरी
नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के सुपरिंटेंडेंट पर¨मदर कालड़ा ने कहा कि 10 फीसद की छूट का लाभ लेकर लोगों ने अंतिम दिनों में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने में रूचि दिखाई है। शनिवार को निगम में लोगों ने 12 लाख रुपये तो छूट के अंतिम दिन रविवार को चार लाख 80 हजार रुपये प्रापर्टी टैक्स जमा हुआ है। इसमें से छूट का फायदा लेते हुए नेस्ले ने 9.70 लाख, दर्शन कांप्लेक्स ने 5.97 लाख, सन्नी टॉवर ने 5.29 लाख, वेयरहाउस ने 6.51 लाख और पीएसपीसीएल ने 2 लाख रुपये बकाया प्रापर्टी टैक्स जमा करवाया है। शेष 2 करोड़ बकाया इक्ट्ठा करेगा निगम
नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल ने कहा है कि करीब दो करोड़ रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स इक्ट्ठा करने के लिए निगम की प्रापर्टी टैक्स शाखा द्वारा उन लोगों के साथ संपर्क कर प्रापर्टी टैक्स भरने को प्रेरित किया जाएगा, जिनका बकाया ज्यादा पें¨डग है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2019 तक कोई भी शहर वासी 2018-19 का प्रापर्टी टैक्स बिना जुर्माने के भर सकता है, जबकि वर्ष 2015-16 और 2016-17 का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स ब्याज के साथ ही जमा करवाना होगा।