विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मोगा पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, पुलिस टीम ने बाजारों में की गश्त

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:58 PM (IST)

मोगा पुलिस ने दीपावली के त्योहार के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पैदल मार्च निकाला। इस ...और पढ़ें

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मोगा पुलिस ने निकाला पैदल मार्च।

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मोगा पुलिस ने निकाला पैदल मार्च।

HighLights

  1. मोगा पुलिस ने दीपावली सुरक्षा के लिए पैदल मार्च किया।

  2. दुकानदारों से अतिक्रमण न करने और सहयोग की अपील की।

  3. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह।

संवाद सहयोगी, मोगा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए मोगा पुलिस की ओर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में पीसीआर प्रभारी सब इंस्पेक्टर खेमचंद पराशर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत कर त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों को समझाया कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क और फुटपाथ पर न रखें तथा सड़क किनारे अतिक्रमण करने से बचें। दुकानदारों से कहा गया कि वे अपनी दुकानें निर्धारित जगह के भीतर ही लगाएं, ताकि बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। त्योहार के दिनों में बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसे में दुकानदारों का सहयोग बेहद जरूरी है।

पीसीआर प्रभारी खेमचंद पराशर ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को नजरअंदाज न करें। यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या कोई लावारिस वस्तु मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।

उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस और जनता के बीच आपसी तालमेल जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और दीपावली का त्योहार भाईचारे तथा सौहार्द के साथ मनाएं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।