विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगा में दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:55 PM (IST)

मोगा पुलिस ने गांव घल्लकलां में दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति तरसेम सिंह उर्फ लैची को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. मोगा पुलिस ने घल्लकलां में दड़ा-सट्टा लगाते व्यक्ति को पकड़ा।

  2. आरोपी तरसेम सिंह उर्फ लैची से 1050 रुपये बरामद हुए।

  3. जुआरियों पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

संवाद सहयोगी, मोगा। थाना सदर मोगा पुलिस ने गांव घल्लकलां में दड़ा-सट्टा लगाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 1050 रुपये की भारतीय करंसी बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हवलदार जगराज सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर खास से सूचना मिली कि गांव घल्लकलां में एक व्यक्ति कथित तौर पर दड़ा-सट्टा लगाने का काम कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

पुलिस के अनुसार 12 नवंबर की शाम करीब 5:25 बजे की गई कार्रवाई के दौरान मौके से तरसेम सिंह उर्फ लैची निवासी गांव घल्लकलां, जिला मोगा को काबू कर लिया गया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1050 रुपये की भारतीय करंसी बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद नकदी को कब्जे में लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना सदर मोगा में आरोपित तरसेम सिंह उर्फ लैची के खिलाफ जुआ अधिनियम (गैंबलिंग एक्ट) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।