Move to Jagran APP

केपीएस स्कूल में मनाया विश्व दर्शन दिवस

मोगा : डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल (केपीएस) में शुक्रवार को विश्व दर्शन दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 06:17 PM (IST)
केपीएस स्कूल में मनाया विश्व दर्शन दिवस
केपीएस स्कूल में मनाया विश्व दर्शन दिवस

संवाद सहयोगी, मोगा : डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल (केपीएस) में शुक्रवार को विश्व दर्शन दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्य मेहमान स्कूल के चेयरमैन सुनील गर्ग एडवोकेट ने कहा कि 18वीं व 19वीं शताब्दी में भारत ने पूरी दुनिया को नई दिशा दी। आज दुनिया में दर्शन व दूर²ष्टिता के अभाव के कारण ही तमाम देशों में अशांत माहौल देखने को मिल रहा है। गर्ग ने कहा कि दुनिया में शांति व भाईचारे का माहौल बनाने के लिए हमें अपनी वर्तमान सोच से निकलकर दूर²ष्टिता लानी होगी। स्वामी विवेकानंद, विश्व कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं एनी बेसेंट, महर्षि अर¨वद, परमहंस योगानंद, जे कृष्णानंद, बाबा नीम करौरी, ओशो रजनीश जैसे भारत ने दुनिया को महान दार्शनिक दिए हैं, जिन्होंने राजनीति, धर्म, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र के अलावा अन्य सभी क्षेत्र में जो ज्ञान पैदा किया उसकी गूंज अभी भी दुनिया में गूंज रही है।

इस उपरांत छात्रा कनिका ने कहा कि महान दार्शनिक महर्षि अर¨वद ने 21 वर्ष की उम्र में ही आजादी के आंदोलन में क्रांतिकारी विचारधारा ने देश में नई अलख जगाई। महर्षि अर¨वद के 'विकासवादी सिद्धांत' की उनके काल में पूरे यूरोप में धूम रही थी। नीम करौली बाबा के दर्शन से एप्पल के मालिक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्क और हॉलीवुड एक्ट्रेस जुलिया रॉब‌र्ट्स प्रभावित रहे, उनके बताए मार्ग पर चलकर वे दुनिया के सफल लोगों में शुमार हुए। इसके अलावा रूमपप्रीत, सिमरत ग्रेवाल ने भी दार्शनिकों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.