सतलुज एक्सप्रेस के पहले ही दिन यात्रियों में दिखा उत्साह
मोगा फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई सतलुज एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-14630 के प्रति पहले ही दिन मोगा के यात्रियों में उत्साह दिखा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:52 PM (IST)
संवाद सूत्र, मोगा : फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई सतलुज एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-14630 के प्रति पहले ही दिन मोगा के यात्रियों में उत्साह दिखा। राजधानी चंडीगढ़ के लिए मोगा के पहले ही दिन दर्जनों सवारियां सतलुज एक्सप्रेस में सवार हुईं। अभी तक फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए सिर्फ सुबह ही एक गाड़ी चलती थी।
सतलुज एक्सप्रेस संख्या-14630 शुक्रवार को अपने निर्धारित समय पर फिरोजपुर से चलकर सायं 6.35 बजे पहुंच गई थी। आम दिनों में शाम के समय स्टेशन पर शांति का माहौल रहता है, लेकिन शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ तक के लिए नई ट्रेन शुरू होने पर यात्रियों से स्टेशन गुलजार दिखा। पहले ही दिन ट्रेन को काफी सवारियां मिलीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें