200 लोगों ने करवाई शुगर व बीपी की जांच
मोगा : सावन कृपाल रुहानी मिशन दिल्ली की कृपाल आश्रम मोगा शाखा द्वारा संत कृपाल ¨सह जी महाराज के 125वें जन्मदिवस पर निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : सावन कृपाल रुहानी मिशन दिल्ली की कृपाल आश्रम मोगा शाखा द्वारा संत कृपाल ¨सह जी महाराज के 125वें जन्मदिवस पर निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया।
कैंप में दिल की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. एचएस वीर, डॉ. बलजीत ¨सह, डॉ. कुनाल कोछड़, डॉ. शुभम मित्तल, डॉ. अमनदीप ¨सगला व हरीश चौधरी ने मरीजो ंकी शुगर, ब्लड प्रेशर चैक करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना सुबह व सायं सैर के लिए प्रेरित किया। कैंप में 200 मरीजों का चेकअप करने के साथ जरूरतमंद मरीजों को मिशन की ओर से निशुल्क दवाईयां भी दी गई। ब्रांच अध्यक्ष हजूरा ¨सह ने कहा कि महाराज जी के 125वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल कैंप लगाने के साथ नहर के साथ बनी झुगी झोपड़ियों में जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित करने के साथ सब जेल मोगा में कैदियों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करने के उदेश्य से सत्संग का आयोजन भी किया गया है। इस अवसर पर सुखमंदर ¨सह, अजीत ¨सह, विद्या सागर, उर्मिल शमर, सहित मिशन के समूह सदस्य उपस्थित थे।