नशेड़ी पति ने पत्नी से की मारपीट
मोगा गांव बुक्कनवाला की रहने वाली दो बच्चों की मां ने नशे का विरोध करने पर अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में भर्ती सुनीता पत्नी मस्सा सिंह निवासी बुक्कनवाला ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है।
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव बुक्कनवाला की रहने वाली दो बच्चों की मां ने नशे का विरोध करने पर अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में भर्ती सुनीता पत्नी मस्सा सिंह निवासी बुक्कनवाला ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है।
सुनीता ने बताया कि उसका पति उसे घर खर्चा नही देता है, जिसको लेकर वह घरों में साफ सफाई करती है, लेकिन उसका पति उसके काम का विरोध करता है। बुधवार को उसने पति को नशा करने से रोका तो उसने लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया और शोर मचाने पर फरार हो गया। आस पास के लोगों ने उसे उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।