नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद
मोगा : जिला इंटक की ओर से बुधवार को ता जी सुभाष चंद्र बोस को जयंती पर याद किया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : जिला इंटक की ओर से बुधवार को ता जी सुभाष चंद्र बोस को जयंती पर याद किया गया।
इस मौके जिला इंटक अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के महायज्ञों में अपनी आहुति डालने के लिए देश की खातिर आईसीएस जैसे उच्च पद को ठोकर मार दी थी। प्रदेश इंटक महासचिव दविन्द्र ¨सह जौड़ा ने कहा कि देश के मजदूर वर्ग को इस बात का गर्व है कि देश के महान सपूत नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने मजदूर वर्ग की भी अगुवाई की। जौड़ा ने बताया कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस 1928 से 1936 तक लेबर एसोसिएशन जिसका मौजूदा नाम टाटा वर्कर्ज यूनियन है, के अध्यक्ष रहे थे। इस मौके जिला इंटक उपाध्यक्ष विजय छप्परी, जिला सलाहकार अनिल जादा, सिटी यूथ इंटक अध्यक्ष राकेश कुमार, स्कूल बस ड्राइवर यूनियन अध्यक्ष राजिन्द्र ¨सह काला, रिक्शा मजदूर संघ के चरनजीत काला, तेजराम बिल्लू, गुरतेज ¨सह, हनी के अलावा अन्य हाजिर थे।