फसल बीमा योजना का नहीं मिला लाभ : कुलदीप
कोटइसेखां : कस्बा कोटइसेखां स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक कोटईसे खां की बैठक उपाध्यक्ष कुलदीप ¨सह नंबरदार की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सूत्र, कोटइसेखां : कस्बा कोटइसेखां स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक कोटईसे खां की बैठक उपाध्यक्ष कुलदीप ¨सह नंबरदार की अध्यक्षता में हुई।
इस दौरान सुखविन्द्र ¨सह तथा नंबरदार कुलदीप ¨सह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की ओर से किसानों के लिए शुरू की गई फसली बीमा योजना, राफेल के घोटाले से बड़ा घोटाला है। अगर किसानों की फसल बर्बाद होती है, तो पहले पैसा बैंकों को मिलेगा बाद में किसानों को। किसानों के हुए नुक्सान का रिलायंस 173 करोड़ प्रति जिला मिले हैं, लेकिन किसानों को जिले में 30 करोड़ रुपए ही बांटे गए हैं। इस बीमा पालिसी में शर्ते ही ऐसी दर्ज हैं, जिससे किसानों के हाथ कुछ नहीं पड़ता। इससे बीमा कंपनियों को प्रति जिला 173 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। इस मौके जिलाध्यक्ष सुखविन्द्र ¨सह बहिराम-के, बलविन्द्र ¨सह, जगीर ¨सह शादीवाल सचिव, गुरबीर ¨सह, मेहर ¨सह, हरदयाल ¨सह, राजविन्द्र ¨सह, अध्यक्ष गुरमीत ¨सह,,जसविन्द्र ¨सह, निशान ¨सह, अंग्रेज ¨सह, अमरजीत ¨सह अवतार ¨सह, बलवंत ¨सह, अमरीक ¨सह, नगिन्द्र ¨सह बीरा ¨सह, बूटा ¨सह, रंजीत ¨सह, मुख्तियार ¨सह, लक्खा ¨सह, सुखमंदर ¨सह, गुरबचन ¨सह, गुरमेज ¨सह, कर्मजीत ¨सह, मेजर ¨सह, बलविन्द्र ¨सह, जसवंत ¨सह आदि हाजिर थे।