साधकों को करवाया योगाभ्यास
मोगा स्थानीय आइएमइ हॉल में आर्ट ऑफ लिविग की मोगा शाखा द्वारा हेप्पीनेस कोर्स में साधकों को योग आसन करवाए गए।
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय आइएमइ हॉल में आर्ट ऑफ लिविग की मोगा शाखा द्वारा हेप्पीनेस कोर्स में साधकों को योग आसन करवाए गए।
योग शिक्षक जोरावर संधेर ने साधकों को ध्यान, योग, प्राणायाम, श्वास आसन करवात बताया कि इन आसनों को करने से पहले हमें इनकी जानकारी होनी जरूरी है। शरीर के लिए हर आसन का समय और कब करना है इसकी जानकारी एक शिक्षक से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड का सेवन हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। शिक्षक राकेश बांसल ने कहा कि हमें भूतकाल व भविष्य काल की चिताओं को छोड़ वर्तमान में जीवन जीना चाहिए। तनावयुक्त जीवन व्यतीत करने के लिए आर्ट ऑफ लिविग में कई अभ्यास है। शिक्षक जोरावर संधेर ने कहा कि भूतकाल व भविष्य काल की चिता छोड़ वर्तमान में जीवन बसर करना ही आर्ट ऑफ लिविग है। अर्थात जीने की कला। उन्होंने कहा अधिकतर बीमारियो का आगमन हमारे शरीर में फास्ट फूड के खान पान से होता है। हमे सदा सादा आहार लेना चाहिए। प्रवीन सिगल ने बताया कि यह कोर्स 28 अप्रेल तक जारी रहेगा, जिसमे रोजाना सुबह साढे़ पांच से आठ बजे व 10 बजे से 12.30 तक तथा सायं पांच से साढ़े सात बजे तक योगाभ्यास करवाए जाएंगे। इस अवसर पर विपन झाम्ब, गोपाल खुराना, प्रवीन सिगल, राजेश गुप्ता, ईशा बांसल आदि के अलावा साधक उपस्थित थे।