विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के मोगा में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से युवक की मौत; तीन लोग घायल

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:18 PM (IST)

मोगा के फतेहगढ़ पंजतूर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसे में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

सड़क हादसे में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी।

  2. हादसे में गुरविंदर सिंह की उपचार के दौरान मौत हुई।

  3. तीन युवक गंभीर घायल, एक एम्स बठिंडा रेफर।

संवाद सहयोगी, मोगा। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के अंतर्गत गांव खंबे के नजदीक एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुरविंदर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स अस्पताल बठिंडा रैफर किया गया है।

पुलिस को दिए बयान में लखवीर सिंह निवासी गांव बुल्लो के, मक्खू, जिला फिरोजपुर ने बताया कि 11 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने साथी बलजीत सिंह के साथ वापस लौट रहा था।

इसी दौरान गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अरमान सिंह और अमरजीत सिंह दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में एक मोटरसाइकिल पंक्चर हो गया, जिसके चलते गुरविंदर सिंह दूसरे मोटरसाइकिल पर बैठने लगा। इसी दौरान सामने की ओर से आ रही एक काले रंग की कार (पीबी-02-एफजी-4313) तेज रफ्तार से आई।

शिकायतकर्ता के अनुसार कार चालक ने वाहन को कथित तौर पर लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार युवकों को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस हादसे में गुरविंदर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि हरप्रीत सिंह, अरमान सिंह और अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अमरजीत सिंह की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक लक्ष्य शर्मा निवासी फतेहगढ़ पंजतूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआइ दर्शन सिंह की ओर से की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।