संत दिखाते हैं सही मार्ग : सहज
मोगा : गीता भवन में स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को ज्ञान भक्ति वेदांत सम्मेलन श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह आरंभ कलश पूजन से हुआ।
संवाद सहयोगी, मोगा : गीता भवन में स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को ज्ञान भक्ति वेदांत सम्मेलन श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह आरंभ कलश पूजन से हुआ।
इस दौरान महामण्डलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश जी ने कि सत्संग व सन्तों की संगत पुण्य कर्मो से मिलता है। गीता भवन में सर्व धर्म समेलन में महामंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश ने कहा कि चौरासी लाख योनियो के बाद यह मानव तन मिला है। इसी तन में ही व्यक्ति सत्संग की प्राप्ति होती है। मानव तन के अलावा सभी भोग युनिया है। एक मनुष्य है जिसे भगवान ने बुद्धि दी है ताकि वह प्रभु का नाम सिमरन कर सके। संत समागम हमे सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है। इससे पहले एडवोकेट सुनील गर्ग ने परिवार सहित नन्द किशोर व अन्य विद्वानों द्वारा उच्चारण मंत्रो में गणपति पूजन , नवग्रह पूजन व कलश पूजन किया। राम कृपाल त्रिपाठी, कमल पूरी जी ने भगवत कथा के माध्यम से भक्तों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राम रछपाल अग्रवाल, अशोक बांसल, पवन अग्रवाल, खुशवत जोशी, जगदीश अरोड़ा, म¨हदर ¨जदल, चमन बजाज, व¨रदर, अपल ¨सगला के अलावा अन्य उपस्थित थे।