स्कूल का गेट व बोर्ड चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार
मोगा : खालसा गर्ल्स स्कूल की 13 मरले जमीन पर कब्जा करने की नीयत से स्कूल के गेट व बोर्ड चोरी करने के आरोप में पुलिस पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
जेएनएन, मोगा : खालसा गर्ल्स स्कूल की 13 मरले जमीन पर कब्जा करने की नीयत से स्कूल के गेट व बोर्ड चोरी करने के आरोप में पुलिस पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार गुरनेक सिंह ने बताया कि दियाल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी अजीतवाल ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि हरमनजोत सिंह सोढी वासी चंडीगढ़, जज सिंह, गुरमीत सिंह, भजन सिंह व अवतार सिंह वासी गांव दिलाराम जिला फिरोजपुर ने खालसा गर्ल्स स्कूल की 13 मरले जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जमीन का चारदिवारी में लगा गेट व स्कूल का बोर्ड चोरी कर ले गए और उनके गाली-गलोज किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।