रात को नाबालिग को उठा ले जाता था युवक, दुष्कर्म के बाद छोड़ता घर, एेसे खुला मामला
एक युवक लड़की तो दस माह से रात को घर से उठाकर ले जाता और फिर उससे दुष्कर्म करता। अचानक एक दिन घरवालों ने लड़की को बाहर से आते देखा तो मामले का खुलासा हुआ।
जेएनएन, मोगा। एक युवक साथियों की मदद से नाबालिग छात्रा के साथ दस माह तक दुष्कर्म करता रहा। युवक लड़की को रात को ले जाता और फिर दुष्कर्म के बाद उसे घर पर छोड़ जाता। एक दिन अचानक घरवालों ने लड़की को युवक के साथ आता देखा तो मामले का राज खुला। लड़की ने अब मामले में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।
16 वर्षीय नाबालिग लड़की के मुताबिक गांव खोसा पांडो निवासी सतविंदर सिंह ने नवंबर 2017 में धमकी देकर उससे दोस्ती करने को कहा। आरोपित ने धमकी दी कि अगर उसने उससे दोस्ती नहीं की तो वह उसके भाइयों को मार देगा। डर के कारण उसने उससे दोस्ती कर दी।
लड़की के मुताबिक इसके बाद अक्सर सतविंदर अक्सर उसे रात को घर से अपने साथी हरप्रीत सिंह की मदद से बाइक पर खेतों में बने कमरे में ले जाता और रातभर उससे दुष्कर्म करता। इसके बाद वह उसे घर छोड़ देता। यह सिलसिला 10 माह तक चलता रहा।
18 सितंबर की रात को भी आरोपित उसे आधी रात को घर से ले गया और खेतों में बने कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और वापस उसके घर छोड़ गया, जब लड़की अपने घर के अंदर दाखिल हुई तो उसने देखा कि उसका पूरा परिवार घर के आंगन में ही उसका इंतजार कर रहा था।
इसके बाद लड़की ने सारी बात घरवालों को बता दी। मामला पुलिस में पहुंचा। थाना सदर मोगा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपित सतविंदर सिंह व उसके साथी हरप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी गांव खोसा पांडो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।