मृतकों की आत्मिक शांति को होगा संकीर्तन
जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल अमृतसर में दशहरा पर्व के दिन हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए 30 अक्टूबर को श्री हनुमान चालीसा का पाठ व संकीर्तन करके श्रद्धांजलि देगा।
संवाद सहयोगी, मोगा : जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल अमृतसर में दशहरा पर्व के दिन हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए 30 अक्टूबर को श्री हनुमान चालीसा का पाठ व संकीर्तन करके श्रद्धांजलि देगा। बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष रिश्व गर्ग ने कहा कि अमृतसर में हुआ रेल हादसा बहुत ही दर्दनाक है। जिसका दर्द शब्दों से ब्यान नहीं किया जा सकता। लेकिन जो इस हादसे में संसार को छोड़कर जा चुके हैं, उनके परिवारों को इस दुख की घड़ी से बाहर निकालने के लिए समूह लोगों को आगे आना चाहिए। इसी उदेश्य को लेकर खाटू धाम मंदिर में 30 अक्टूबर को रात्रि 8.30 से 9.15 बजे तक समूह शहर की सामाजिक, धार्मिक , राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा एकजुटता का संदेश देते हुए श्री हनुमान चालीसा का पाठ व संकीर्तन करके आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने समूह शहरवासियों को इस संकीर्तन में शामिल होकर मृतकों की आत्मिक शांति के लिए आयोजित संकीर्तन में पहुंचने की अपील की। मौके पर एडवोकेट जय गोयल, आयुष गर्ग, प्रो. सुरेश बांसल, ज¨तदर पुरी, केशव बांसल, मास्टर प्रेम कुमार, गुरीश, अश्वनी गुप्ता, मोहनी मित्तल, रमाकांत जैन, अमित शाही हाजिर थे।