मोगा में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन से टकराकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत
मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो ...और पढ़ें
-1794483572534_m.webp)
मोगा में ट्रेन से टकराकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो
संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा-कोटकपूरा बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 11 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे की है।
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन के सहयोग से 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं देने वाली समाज सेवा सोसायटी के सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
मृतक की पहचान के लिए शव को स्थानीय सिविल अस्पताल की मोर्चरी में आगामी 72 घंटों के लिए रखवा दिया गया है। रेलवे पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की जांच और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।