Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में बंबीहा गैंग का गुर्गा घायल; घुटने में लगी गोली

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 12 Mar 2025 03:32 PM (IST)

    पंजाब पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मोगा में एक संयुक्त अभियान के दौरान विदेशी गैंगस्टर गौरव उर्फ लकी पटियाल और दविंदर बंबीहा गिरोह के गुर्गे मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच छिटपुट गोलीबारी भी हुई। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मलकीत सिंह उर्फ मनु को गोली लगी है।

    Hero Image
    बंबीहा गिरोह के गुर्गे मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया गया (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, मोगा। पंजाब पुलिस ने अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मोगा में एक संयुक्त अभियान के दौरान विदेशी गैंगस्टर गौरव उर्फ लकी पटियाल और दविंदर बंबीहा गिरोह के गुर्गे मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस और गैंगस्टर के बीच छिटपुट गोलीबारी भी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बाबत पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव  (Punjab DGP Gaurav Yadav) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने ​​पंजाब के मोगा में एक संयुक्त अभियान में दोसांझ रोड, मोगा शहर के पास एक गोलीबारी के बाद विदेशी गैंगस्टर गौरव उर्फ ​​लकी पटियाल और दविंदर बंबीहा गिरोह के गुर्गे मलकीत सिंह उर्फ ​​मनु पुत्र जगसीर सिंह निवासी दोसांझ तलवंडी, मोगा को गिरफ्तार किया।

    फायरिंग में बदमाश को लगी गोली

    डीजीपी ने लिखा,  गिरफ्तार आरोपी मलकीत सिंह उर्फ ​​मनु को AGTF टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में बाएं घुटने पर गोली लगी। मनु हाल ही में 19-02-2025 को कपूरा गांव, मोगा में हुई हत्या में शामिल था और 26-02-2025 को राजा ढाबा, जगराओं में एक अन्य गोलीबारी की घटना में भी शामिल था। उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वह दविंदर बंबीहा गिरोह का सक्रिय सहयोगी था। उनके पास से एक .32 कैलिबर पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस हासिल हुआ है।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में किसानों का हल्लाबोल! पंजाब सरकार से नाराज आंदोलनकारी 10 मार्च को AAP विधायकों के घर के बार देंगे धरना

    तरनतारन से संदिग्ध हेरोइन बरामद की

    उधर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में मंगलवार को तरनतारन (Tarantaran) जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया।

    सीमावर्ती क्षेत्र में एक संदिग्ध पैकेट के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। देर शाम करीब 08:15 बजे, तलाशी दल ने तरनतारन के गांव वान के सीमावर्ती क्षेत्र से संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट (कुल वजन: 523 ग्राम) बरामद किया। बरामद किया गया पैकेट पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटा हुआ था और उसमें तांबे के तार का लूप लगा हुआ था। इसे लेकर आगे की जाचं जारी है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में नशे के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अब सुनाम व नवांशहर में नशा तस्करों के घर पर 'पीला पंजा'