श्रीराम मंदिर के उपलक्ष्य में गीता भवन में की पूजा
मोगा गीता भवन मोगा में अयोध्या में हुए श्रीराम के मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रभु श्रीराम की पूजा की गई। इस दौरान गीता भवन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने सहित भजन गायन किया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा
गीता भवन मोगा में अयोध्या में हुए श्रीराम के मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रभु श्रीराम की पूजा की गई। इस दौरान गीता भवन को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने सहित भजन गायन किया गया।
स्वामी सहज प्रकाश ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वह हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं, वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा है, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय है, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहा प्रभु श्रीराम का मंदिर आने वाले समय में ऐतिहासिक स्थल बनेगा और दुनिया को नई दिशा भी प्रदान करेगा।